तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव दोमोहना नदी में मिला

पुत्र ने थाना में आवेदन देकर पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से मना किया

बड़कागांव. थाना क्षेत्र के ग्राम हुरलंगबागी स्थित दोमोहना नदी में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. शव की पहचान बड़कागांव प्रखंड के ग्राम कनकी डाड़ी निवासी मो रियाज अंसारी के रूप में की गयी. परिजनों के अनुसार रियाज तीन दिनों से घर से लापता थे. इस संबंध में उनके पुत्र जियाउद्दीन अंसारी ने मंगलवार को डाड़ी कला ओपी में सनहा दर्ज कराया था. आवेदन के अनुसार रियाज 11 मई की शाम घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. परिजनों द्वारा खोजबीन जारी थी. बुधवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने दोमोहना नदी में मो रियाज का शव देखा. इसकी सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह और डाड़ीकला थाना प्रभारी दीपक सागेन मुर्मू दोमोहना नदी पहुंचे तथा छानबीन शुरू की. मृतक के पुत्र जियाउद्दीन अंसारी ने थाना में आवेदन देकर घटना से संबंधित कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है. आवेदन में कहा गया है कि परिजनों को किसी भी व्यक्ति पर हत्या किये जाने का शक नहीं है. साथ ही शव का पोस्टमार्टम नहीं करने का अनुरोध किया गया है. परिजनों द्वारा इस तरह के आवेदन दिये जाने से क्षेत्र के लोग अचंभित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >