खजांची तालाब में डूबे युवक का शव 19 घंटे बाद निकला

चौपारण के स्थानीय गोताखोरों ने निकाला शव

हजारीबाग. खजांची तालाब में डूबे युवक का शव गोताखोरों ने 19 घंटे बाद शनिवार को निकाला. मृतक कमांडो वर्मा न्यू एरिया का रहनेवाला था. 15 मई की शाम करीब पांच बजे दो युवक खजांची तालाब में नहाने गये थे. नहाने के क्रम एक युवक गहरे पानी में डूब गया. जबकि दूसरा युवक कानी बाजार मुहल्ला निवासी राजा सिंह किसी तरह तालाब से बाहर निकला. इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने डूबे युवक को तालाब से निकालने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन असफल रहे. घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे. जिला प्रशासन से तालाब में डूबे युवक को निकालने को कहा गया. युवक को तालाब से निकालने के जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया था, लेकिन एनडीआरएफ की टीम के आने में देर होने पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने चौपारण के चया गांव के स्थानीय गोताखोरों को बुलाया. ये गोताखोर दिन के करीब 11.25 बजे तालाब में उतरे व महज 35 मिनट के अंदर डूबे युवक का शव खोजकर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >