भाजपा की वोट चोरी उजागर, जनता देगी जवाब : जेपी पटेल

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

चौपारण. कांग्रेस पार्टी ने हथिया गांव में रविवार को वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया. जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि भाजपा जनता के वोट के अधिकार को छीनना चाहती है. राहुल गांधी ने भाजपा की वोट चोरी को उजागर कर लोकतंत्र की हत्या का पर्दाफाश किया है. अब जनता ही भाजपा को गद्दी से उतारकर जवाब देगी. बरही विधानसभा प्रभारी अरुण साहू ने अभियान को लोकतंत्र बचाने का जन आंदोलन बताते हुए कहा कि यह केवल नारा नहीं है, बल्कि जनता का गूंजता जनादेश है. भाजपा ने मतदाता सूचियों में धांधली कर सत्ता हथियायी है. वोट चोरों को जनता कभी माफ नहीं करेगी. कार्यक्रम में ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता, भीम कुमार, डॉ निजाम अंसारी, बीरबल साहू, बैजू गहलोत, शारिक अख्तर उर्फ भून्नू बाबू, राजेश कुमार सिंह, रोहित पासवान, राजेश गुप्ता, गोपाल साव, नरेश पासवान, माला देवी, बिनय प्रसाद, मनोज पासवान, बिनोद कुमार रजक, आशीष गुप्ता, उमेश साव, विकास प्रजापति, नारायण कुमार यादव, मो मकसूद, मो मकबूल सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >