चौपारण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम, 15 हिरासत में

चौपारण में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

चौपारण : राज्य सरकार के द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौपारण चतरा मोड़ के समीप सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 जामकर्ताओं को हिरासत में लिया. सड़क पर प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला परिषद सदस्य रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष आरती कौशल, रेवा शंकर साव, कुलदीप पांडेय, आदित्य चौरसिया, जन्मेजय सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे. पुलिस की पहल के बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हुआ. प्रदर्शन को लेकर चौपारण चतरा मोड़ पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही.

ये भी पढ़ें: झारखंड बंद का चतरा में मिला-जुला असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >