छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में भाजपा ने किया जिला बोर्ड चौक जाम

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में भाजपा ने जिला बोर्ड चौक जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हजारीबाग.रांची विधानसभा मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को जिला बोर्ड चौक जाम कर दिया है.जाम का नेतृत्व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जिला बोर्ड चौक पर सड़क पर बैठ गये और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा.

आवाज उठाने वाले युवाओं को दबाने का प्रयास

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि रांची में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज कर सरकार ने लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले युवाओं को दबाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है. अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज सुनने के बजाय सरकार उन पर बल प्रयोग कर रही है. भाजपा छात्रों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठायेगी. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: चौपारण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >