सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

रांची-पटना मार्ग पर बोंगा सेवाने नदी के समीप दुर्घटना

इचाक. रांची-पटना मार्ग पर इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा सेवाने नदी के समीप आरएसआर स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुजीत कुमार मेहता (32 वर्ष, पिता नारायण मेहता) ग्राम नावाडीह, थाना पदमा के रूप में हुई है. घटना आठ नवंबर की रात करीब आठ बजे की है. इचाक पुलिस ने बताया कि युवक बाइक से हजारीबाग जा रहा था. इसी क्रम में उसने आगे चल रहे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. इचाक पेट्रोलिंग पुलिस ने उसे घायल अवस्था में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेजा. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. शव को रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया.

मारपीट की अलग-अलग घटना में नौ घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा, पति-पत्नी समेत नौ लोग घायल हो गये. मारपीट की पहली घटना में ग्राम घंघरी निवासी द्रोपती देवी (65 वर्ष, पति स्व केदार भुइयां), उनके पुत्र प्रमुख भुइयां (47 वर्ष), गीता देवी (30 वर्ष, पति वासुदेव भुइयां), ग्राम बरकट्ठा निवासी सुमित्रा देवी (40 वर्ष, पति वीरेंद्र तुरी) तथा दूसरी घटना में ग्राम बेलकप्पी निवासी प्रमिला देवी (42 वर्ष, पति महेंद्र तिवारी), उनके पुत्र अजय तिवारी (20 वर्ष), ललिता देवी (40 वर्ष, पति प्रदीप तिवारी), पूनम देवी (30 वर्ष, पति सुगंध तिवारी), सुक्रांति देवी (34 वर्ष, पति अरविंद तिवारी) घायल हो गये. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने अजय तिवारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >