अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

मृतक नगवां पेट्रोल पंप का कर्मी था

हजारीबाग. हजारीबाग-रामगढ़ (एनएच 33) फोरलेन बाइपास में भारत माता चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड़ निवासी निरंजन कुमार उर्फ नयन (28 वर्ष, पिता नोनी साव) के रूप में हुई. घटना पांच नवंबर की देर रात की है. जानकारी के अनुसार युवक डेमोटांड़ से नगवां पेट्रोल पंप जा रहा था. वह पेट्रोल पंपकर्मी था. घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप के संचालक घटनास्थल पर पहुंचे व कर्मी को तत्काल पास के क्षितिज अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकोें ने उसे मृत घोषित कर दिया. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो लोग घायल

बरही. बरही-हजारीबाग रोड में युवराज होटल के पास स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी. इस घटना में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नारायण रविदास (बरही बराटांड़ निवासी) व लखन रविदास (चौपारण ब्रह्मोरिया गांव) घायल हो गये. वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है. जानकारी के अनुसार उक्त दोनों लोग दशकर्म में शामिल होकर स्कूटी से लौट रहे थे. सिक्स लेन सड़क पार करते समय यह घटना घटी. घायल नारायण रविदास का दो जगह फ्रैक्चर हो गया है. उन्हें हजारीबाग के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >