बरही : हजारीबाग जिले के बरही में नशे की बढ़ती लत के खिलाफ जागरूकता को लेकर हजारीबाग एसपी के निर्देश पर रविवार को बरही में मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी. नेतृत्व बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने किया. रैली बरही चौक से शुरू होकर गया रोड, रसोइया धमना, हजारीबाग रोड, बाराटांड़, धनबाद रोड और पटना रोड होते हुए वापस बरही चौक पहुंची.
एसडीपीओ ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
इस दौरान एसडीपीओ ने गली-मुहल्लों में युवाओं और लोगों को ब्राउन शुगर समेत अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया. उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की. साथ ही कहा कि जनसहयोग के बिना नशामुक्ति अभियान को सफल बनाना संभव नहीं है. उन्होंने ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को गुप्त रूप से देने की अपील की.
नुक्कड़ नाटक से नशे के नुकसान का संदेश
सूचना देनेवालों की पहचान गुप्त रखने की बात कही. रैली के दौरान श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बरही चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. इसके माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होनेवाली स्वास्थ्य हानि के साथ आर्थिक और सामाजिक नुकसान का संदेश दिया गया.रैली में बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, महिला थाना प्रभारी राधा रागिनी, गोरहर
थाना प्रभारी रवि रंजन, एसआइ राजबल्लभ यादव, सुमित साव, मुखिया सिकंदर राणा, सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर यादव, दीपक गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, मो सागिर, मो तौकीर रजा, कार्तिक पासवान, रिजवान अली, संजय कुमार, अमित राणा, अमित सिंह, पिंटू ठाकुर, सचिन यादव, नीरज कुमार, गणेश यादव समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: भारत माला की सड़क बनी हाथियों की राह में रोड़ा, गांवों में बढ़ा मानव-हाथी संघर्ष
