भंडारो बूथ 395 को बांट कर बनाये जायेंगे दो बूथ

मतदान केंद्र के युक्तिकरण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

बरही. प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने बरही के मतदान केंद्र के युक्तिकरण को लेकर मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की. बीडीओ ने कहा कि मध्य विद्यालय भंडारो मतदान केंद्र 395 में मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 1200 हो गयी है. चुनाव आयोग की नियमावली के अनुसार भंडारो बूथ 395 को विभाजित कर दो मतदान केंद्र बनाना होगा. बैठक में उक्त मतदान केंद्र को विभाजित कर दो बूथ बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव को निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा. अंतिम निर्णय चुनाव आयोग ही लेगा.

एसआइआर की जानकारी दी गयी :

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीडीओ ने एसआइआर को लेकर चल रही विभागीय कार्रवाई के बारे में बताया. कहा कि सभी मतदान केंद्र के बीएलओ को वर्ष 2003 की मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गयी है. बीएलओ पैरेंटली मैपिंग का काम कर रहे हैं. 2003 के मतदाता सूची में जिस मतदाता का नाम होगा या उसके पिता या दादा का नाम होगा, उसका नाम एसआइआर में शामिल कर लिया जायेगा. बैठक में सीपीआइ के कृष्ण कुमार, कांग्रेस के अब्दुल मन्नान वारसी, भाजपा के भगवान केसरी, झामुमो के देवानंद व प्रखंड कर्मी सावना मांझी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >