नवादा में भागवत कथा का शुभारंभ

नवादा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को हुई

विष्णुगढ़. नवादा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को हुई. पारंपरिक वेशभूषा में कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने सिर में कलश लेकर विष्णुगढ़ की उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी पहुंची. कलश में जल भरकर नवादा पहुंचे. आचार्य पुरेंद्र महाराज के सानिध्य और मुख्य यजमान रंजीत कुमार यादव एवं बबीता देवी की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ. इसे सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामेश्वर यादव, बैजू यादव, रामचंद्र यादव, दुलारचंद यादव, उपाध्यक्ष बिशुन साव, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र कुमार वर्णवाल, वरुण ठाकुर, सोबरन भगत, किशोर मंडल, अनुज सोनी, डॉ ओमकार नाथ शर्मा, विनोद सिंह और अन्य सदस्य शामिल हैं. फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार विष्णुगढ़. थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त धीरज कुमार यादव के घर इश्तेहार चिपकाया. अभियुक्त धीरज कुमार यादव वर्ष 2023 से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है. एसआई मरनियास खलको ने बताया कि आरोपी को कानून के समक्ष हाजिर होने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन उसके फरार रहने के कारण अब कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. अभियुक्त को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. यदि निर्धारित समय के भीतर धीरज कुमार यादव सरेंडर नहीं करता है तो न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की-जब्ती की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >