हजारीबाग. होमगार्ड बहाली के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे की मांग कर ठगी करने वाले असामाजिक तत्वों से जिला प्रशासन ने सावधान रहने की अपील की है. प्रशासन के संज्ञान में ऐसे मामले आये हैं, जिनमें कुछ लोग अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अवैध रूप से राशि मांग कर रहे है.
झांसे में आकर ना दे पैसे
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में किसी प्रकार के अनुचित प्रभाव, पैसे के लेन-देन या बिचौलिये की कोई भूमिका नहीं है. अभ्यर्थी किसी के झांसे में आकर पैसे का भुगतान नहीं करें. प्रशासन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बहाली के नाम पर पैसे मांगता या प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन, निकटतम थाना या जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 80025 29349 पर दें.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में सात ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पेडलर गिरफ्तार
