नीलांबर-पितांबर जल समृद्धि योजना से समृद्ध हो रही है बंजर जमीन

झारखंड सरकार की जल संचयन की महत्वाकांक्षी योजना नीलांबर-पितांबर जल समृद्धि योजना के तहत मनरेगा से दारू प्रखंड के सभी गांवों में टीसीबी सहित अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है.

हजारीबाग : झारखंड सरकार की जल संचयन की महत्वाकांक्षी योजना नीलांबर-पितांबर जल समृद्धि योजना के तहत मनरेगा से दारू प्रखंड के सभी गांवों में टीसीबी सहित अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है.

इसके तहत प्रखंड के इरगा, बड़वार, दारू गांव में बने ट्रेंच में मॉनसून की पहली बारिश से बंजर जमीन जल से समृद्ध दिखायी दी. इस कार्य में तेजी लाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल, सभी पंचायतों के मुखिया एवं दारू प्रखंड के मनरेगाकर्मी प्रयास कर रहे हैं.

इसके परिणाम स्वरूप सैकड़ों सक्रिय मनरेगा और प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिली है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >