बरकट्ठा: प्रखंड कार्यालय बरकट्ठा में प्रतिनियुक्त पंचायत सचिव 32 वर्षीय प्रशांत तिर्की की निधन हो गई. प्रशांत तिर्की पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनकी रांची के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.
प्रशांत तिर्की की पंचायत सचिव में वर्ष 2023 के जून माह में बहाल हुई थी, वह स्वभाव से काफी मिलनसार, मृदुभाषी तथा हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे. फिलहाल वह बरकट्ठा प्रखंड के गैंडा और बरकंनगांगों पंचायत का काम देख रहे थे. प्रशांत तिर्की की शादी 26 नवंबर 2025 को रांची के इटकी में हुई थी.
जिनके निधन की खबर मिलने पर बरकट्ठा प्रखंड कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल के कर्मियों ने उनके निधन पर शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा.
शोक सभा में प्रधान सहायक फनीभूषण प्रसाद, सहायक सरफराज आलम, बीएफटी दिलीप दास, अंचल नाजिर अजीत कुमार, किशोर पासवान, उदय चौधरी, अरुण हितैषी, परमेश्वर तुरी, नारायण प्रसाद, मंजय दास, रघुनंदन सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे.
