बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों, स्कूलों, पंचायतों व राजनीतिक कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख रेणू देवी ने झंडोत्तोलन किया. वहीं डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो, मान सरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी एवं छोटानागपुर हाई स्कूल में विधायक अमित कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया. झामुमो कार्यालय में झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन किया.
थाना, अस्पताल और स्कूलों में भी फहराया तिरंगा
बरकट्ठा थाना में आशीष कुमार भगत, सीएचसी में डॉ रत्ना रानी कुंज और गोरहर थाना में रवि रंजन ने झंडोत्तोलन किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बीडीओ सुमन कुमार सौरभ ने ध्वजारोहण किया.
कन्या उच्च विद्यालय बेलकप्पी में संजय दास, आदिवासी विकास उच्च विद्यालय में मुजीब अंसारी, आइलेक्स पब्लिक स्कूल में कृष्णा चोपड़ा, आरडी पब्लिक स्कूल कोषमा में सुशील हितैषी, छोटानागपुर कॉलेज बेड़ोकला में बलदेव ठाकुर और प्रूडेंट पब्लिक स्कूल में राम प्रवेश साव ने झंडोत्तोलन किया.
संजय गांधी हाई स्कूल में सुष्मिता कुमारी, विजन पब्लिक स्कूल बेड़ोकला में संजय पंडित, आर्यभट पब्लिक स्कूल में सुरेंद्र प्रसाद, वारियर पब्लिक स्कूल में रतनलाल चौधरी, कन्या मध्य विद्यालय में महेश चौधरी और जामिया हजरते फातमा जहरा में अब्दुल अजीज नूरी ने तिरंगा फहराया.
शारदा पब्लिक स्कूल गंगपाचो में शोभा रानी, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में बासुदेव प्रसाद, डिसेंट पब्लिक स्कूल में संतोष पांडेय, लिटिल फ्लावर विद्या मंदिर में रामप्रीत प्रसाद और यशोदा रामकृष्ण स्कूल सलैया में अरुण कुमार मेहता ने ध्वजारोहण किया.
प्रोजेक्ट-2 हाई स्कूल गैड़ा में रंजीत रविदास, उच्च विद्यालय गंगपाचो में राजेश कुमार, मध्य विद्यालय बरकट्ठा में राम किशुन महतो, मध्य विद्यालय तुर्कबाद में राजेंद्र प्रसाद यादव और पीएम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सत्येंद्र प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया.
रेसिडेंशियल पब्लिक केंद्रीय विद्यालय में प्रिया रंजन, सनराइज पब्लिक स्कूल तुर्कबाद में निदेशक सुरेश कुमार साव, लीला गुरुकुल में जितेंद्र प्रसाद, संत मेरी पब्लिक स्कूल में इमरान अशरफ, राधा कृष्णन पब्लिक स्कूल में रामप्रवेश प्रसाद और संतपाल एकेडमी गुरुकुल गोरहर में कार्तिक कर्णदेव ने तिरंगा फहराया.
उच्च विद्यालय कपका में अनिल नाथ, मध्य विद्यालय बरवां में पवन कुमार, मध्य विद्यालय कलहाबाद में शशिभूषण प्रसाद और मध्य विद्यालय माधोपुर में यमुना बैठा ने झंडोत्तोलन किया.
पंचायतों में भी फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भी जनप्रतिनिधियों ने झंडोत्तोलन किया. बरकट्ठा उत्तरी पंचायत में मुखिया प्रमिला देवी, दक्षिणी पंचायत में अब्बास अंसारी, बेलकप्पी में ललिता देवी, कोनहराखुर्द में मुन्नी देवी, झुरझुरी में सुमन कुमार और चेचकप्पी में रीता देवी ने तिरंगा फहराया.
सलैया पंचायत में इंद्रदेव प्रसाद, गंगपाचो में चिंता देवी, गयपहाड़ी में कलावती देवी, गैड़ा में सुमन देवी, चुगलामो में फूलवंती देवी और बेड़ोकला में रिंकी देवी ने झंडोत्तोलन किया.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा. विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया. स्कूलों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में हिस्सा लिया.
