Barkagaon Vidhan Sabha Result 2024: बड़कागांव में बीजेपी के रोशनलाल चौधरी आगे, कांग्रेस के अंबा प्रसाद पीछे

Barkagaon Chunav Result 2024 : हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस की अंबा प्रसाद का जलवा बरकरार या भाजपा के रोशनलाल चौधरी फहराएंगे भगवा?

Barkagaon Assembly Election Results 2024: हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट पर किस पार्टी को जीत मिल रही है. अंबा प्रसाद फिर से जीत रहीं हैं या अपने परिवार की परंपरागत सीट को गंवा देंगी. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 2 चरणों में हुई वोटिंग की गणना 23 नवंबर को होगी और उसी दिन इस बात का पता चलेगा कि बड़कागांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी की अंबा प्रसाद दोबारा विधायक निर्वाचित होंगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रोशनलाल चौधरी उन्हें पछाड़कर बड़कागांव के नए विधायक चुने जाएंगे.

बड़कागांव विधानसभा सीट पर हुआ था 68.36 प्रतिशत मतदान

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,86,072 मतदाता थे. इनमें 1,97,399 पुरुष, 1,88,662 महिला और 11 थर्ड जेंडर वोटर मतदान के लिए पंजीकृत थे. इनमें से 2,63,913 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. वोट डालने वालों में 1,32,813 पुरुष, 1,31,093 महिला और 7 थर्ड जेंडर वोटर थे. 22-बड़कागांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 68.36 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था.

अंबा प्रसाद, रोशनलाल चौधरी समेत 26 उम्मीदवार थे मैदान में

इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस की अंबा प्रसाद और भाजपा के रोशनलाल चौधरी के अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बालेश्वर कुमार भी चुनाव लड़ रहे थे. इस सीट पर 15 पार्टियों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, तो 11 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में ताल ठोंक रहे थे. बड़कागांव से 26 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था.

बड़कागांव सीट पर लड़ रहे थे ये उम्मीदवार

बड़कागांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय आजाद सेना, लोकहित अधिकार पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, राष्ट्रीय लोकदल, झारखंड पार्टी, अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) और आजाद अधिकार सेना के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे.

बड़कागांव सीट पर ये लोग लड़ रहे विधानसभा का चुनाव

क्रम सं.उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
1.अंबा प्रसादकांग्रेस
2.कामेश्वर कुमार दासबहुजन समाज पार्टी
3.रोशनलाल चौधरीभारतीय जनता पार्टी
4.अनिरुद्ध कुमारभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
5.गोविंद बेदियासमाजवादी पार्टी
6.प्रकाश सोनीभारतीय आजाद सेना
7.फुलेश्वर महतोलोकहित अधिकार पार्टी
8.बालेश्वर कुमारझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी पार्टी
9.बिट्टू कुमार सिंहराष्ट्रीय लोकदल
10.मुख्तार अंसारीझारखंड पार्टी
11.रंजन सोनीअखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी
12.विकास कुमारराष्ट्रीय समानता दल
13.मो शमीम मियांएआईएमआईएम
14.सोहर महतोझारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)
15.मो हसनआजाद अधिकार सेना
16.अमन कुमारनिर्दलीय
17.मो गयासुद्दीन अंसारीनिर्दलीय
18.जगतार सिंहनिर्दलीय
19.झमन प्रसादनिर्दलीय
20.झरी मुंडानिर्दलीय
21.दुर्गा चरण प्रसादनिर्दलीय
22.प्रभु उरांवनिर्दलीय
23.भोला नाथ प्रसादनिर्दलीय
24.राज किशोर चौधरीनिर्दलीय
25.लालदेव मुंडानिर्दलीय
26.सुनील कुमार बेदिया सुंदरनाथ बेदियानिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India/CEO Jharkhand)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >