बैंक ऑफ इंडिया का उज्जवल समाधान समझौता दिवस शुरू

20 नवंबर तक चलेगा

हजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग अंचल क्षेत्र की सभी शाखाओं में उज्जवल समाधान समझौता दिवस का आयोजन किया गया. यह अभियान हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा जिले की सभी शाखाओं में 20 नवंबर तक चलेगा. इसमें एकमुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत उधारकर्ताओं के एनपीए ऋण खातों का निबटारा किया जायेगा. जानकारी मुख्य प्रबंधक शिवाजी भारद्वाज ने दी. उन्होंने कहा कि यह अवसर उन एनपीए खाता धारियों के लिए है, जो किसी कारणवश समय पर ऋण चुकता नहीं कर पाये. बैंक छोटे और मध्यम आकार के खातों के निबटारे के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं चला रहा है, जिसके तहत उधारकर्ताओं को विशेष छूट दी जायेगी. उन्होंने ऐसे खाता धारियों से समझौता दिवस में हिस्सा लेकर अपने एनपीए खातों के निबटारे की अपील की है.

खलिहान में रखे धान में लगी आग

बड़कागांव. थाना क्षेत्र के ग्राम महुदी टोला कन्नौदा में खलिहान में आग लगने से धान और पुआल जल कर खाक हो गया. किसानों के अनुसार लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है. धान को जलते देख गांव में हो-हल्ला किया गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण एवं दमकल की सहायता से कुछ धान को बचा लिया गया. उक्त धान और पुआल मो अहसान, मो कमरुद्दीन, मो ओबेदुल्ला, मो सीबीतुल्लाह, मो जकीउल्लाह, मो जफोर एवं मो सोक्रिउल्लाह का था. किसानों ने कहा कि धान और पुआल जल जाने के बाद आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. प्रभावित किसानों ने प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >