हजारीबाग. बड़ा बाजार दुर्गापूजा महासमिति की बैठक मंगलवार को मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में हुई. अध्यक्षता शिवदीप सिंह ने की. बैठक में आगामी दुर्गापूजा को लेकर महासमिति की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि 26वां वर्ष महासमिति के लिए गौरव के साथ जिम्मेदारी का भी अवसर है. पिछले 25 वर्षों में शहरवासियों के सहयोग से महासमिति ने दुर्गापूजा की मजबूत परंपरा स्थापित की है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पूजा आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जायेगा.
बैठक का संचालन महासमिति के उपाध्यक्ष पवन रावत खंडेलवाल ने किया. मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद, शिवदीप सिंह, दिलीप जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, बालगोविंद निषाद, लखन निषाद, लक्ष्मण निषाद, पवन रावत खंडेलवाल, प्रदीप जैन, नरेश निषाद, रितेश खंडेलवाल, आशुतोष चौधरी, मनोज गुप्ता, राजेश कुमार सिन्हा, अजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, अभय निषाद, कृष केशरी, प्रेम निषाद और राजकुमार समेत अन्य मौजूद थे.
