वाहन की चपेट में आकर हिरण का बच्चा घायल

एनएच-33 पर सिरसी गांव के समीप की घटना

इचाक. एनएच-33 पर सिरसी गांव के समीप एक हिरण का बच्चा सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. तुलसी प्रसाद, कृष्ण देव प्रसाद, लक्ष्मीनारायण प्रसाद ने बताया कि शावक जंगल की ओर से भागता आया और सड़क पार करने के लिए छलांग लगायी, लेकिन इसी बीच तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा. इसकी तत्काल वन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही वनरक्षी प्रकाश किस्कू रेस्क्यू वैन के साथ पहुंचे और घायल शावक को इलाज के लिए ले गये. ग्रामीणों का कहना है कि पास के नेशनल पार्क क्षेत्र से पानी और भोजन की तलाश में जंगली जानवर अक्सर गांव की ओर आ जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. पिछले वर्ष इसी महीने में नेशनल पार्क घाटी में एक हिरण सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया था.

टाॅपर छात्राएं व उनके अभिभावक सम्मानित

पदमा. मैट्रिक परीक्षा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा की टाॅप करने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों को वार्डन मेनका मेहता ने सम्मानित किया. पदमा कस्तूरबा विद्यालय की टाॅप करने वाली छात्रा संजू कुमारी और अंजलि कुमारी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र व दोनों छात्राओं की माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं सदर प्रखंड की टाॅप करने वाली छात्रा सुनैना कुमारी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र और उसके पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >