पदमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता अभियान

बाल विवाह, भ्रूण हत्या, चेक अनादरण, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया.

हजारीबाग. जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ने शनिवार को पदमा प्रखंड मुख्यालय, सरैया, कुटीपीसी समेत कई पंचायतों में लोक अदालत सह विधिक जागरूकता अभियान चलाया. डिप्टी चीफ एलएडीसी विकास सोनी एवं मीडियेटर्स अमरनाथ मिश्रा ने लोगों को कानून की जानकारी दी. बताया कि डीएलएसए एक ऐसी जगह है, जहां त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किया जाता है. मीडियेटर्स अमरनाथ मिश्रा ने लोगों को बाल विवाह, भ्रूण हत्या, चेक अनादरण, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे मे बताया. मौके पर बीडीओ, सीओ, पीएलवी विकाश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, आर्यन राज सहित कई महिला पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >