बड़कागांव : प्रखंड मुख्यालय सभागार में मेगा कानूनी सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल जज जूही कुमारी, सीओ मनोज कुमार और बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज ने किया.
सिविल जज जूही कुमारी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को निःशुल्क कानूनी सेवा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी ऐसे शिविरों का उद्देश्य है.
31.74 लाख की परिसंपत्ति बांटी, लाभुकों में खुशी
उन्होंने बताया कि प्रत्येक तीसरे माह के दूसरे शनिवार को राष्ट्रीय तिमाही शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर कानूनी सहायता समेत विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके. शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच कुल 31 लाख 74 हजार रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. परिसंपत्ति मिलने से लाभुकों में खुशी देखी गयी.
मौके पर इनकी रही मौजूदगी
मौके पर राकेश कुमार, पवन कुमार, सीआई कुलदीप सिंह, कल्याण पदाधिकारी पंकज गुप्ता, राजेश प्रसाद, प्रखंड समन्वयक सचिन कुमार, विकास कुमार, हकीम मियां, सचिन कुमार, दीपक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: हंटरगंज में सरकारी जलमीनार से सोलर प्लेट और मोटर खोलते पकड़े गए तीन युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
