हजारीबाग. जिले में 11वीं एवं 12वीं कक्षा के सभी सरकारी स्कूलों में मादक पदार्थ के खिलाफ जागरूकता अभियान चलेगा. इसमें मादक पदार्थ के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक किया जायेगा. इसकी शुरुआत 12 जून से होगी. यह अभियान लगातार 15 दिनों तक चलेगा. 25 जून को समाप्त होगा. राज्य स्तर पर यह अभियान 10 जून को शुरू होगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव से जारी निर्देश के बाद हजारीबाग जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिये हैं. डीइओ प्रवीण रंजन ने बताया कि 11वीं से 12वीं कक्षा के 38 प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों को अभियान की सफलता को लेकर प्रेरित किया गया है. फिलहाल जिले के प्लस टू स्कूलों में चालू सत्र 2026-27 में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 25000 के करीब है. उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ के खिलाफ स्कूलों में स्लोगन राइटिंग, क्विज, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी. साइकिल रैली भी निकलेगी.
12 से सरकारी स्कूलों में चलेगा नशा विरोधी अभियान
अभियान 25 जून को समाप्त होगा
