पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया

सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप के सीमा प्रिया हॉल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव मनाया गया.

हजारीबाग. सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप के सीमा प्रिया हॉल में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि धीरेंद्र संभाजी कुटे, आइपीएस एवं महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप के अध्यक्ष, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग के लक्ष्मी कुटे एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे. सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय की प्राचार्या अंकिता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. आत्मरक्षा, योग गतिविधि, लोकगायन, लोकनृत्य तथा मनोरंजन पूर्ण एवं प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया गया. सत्र 2025-26 के दौरान पाठ्य सहगामी गतिविधि प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डीएस कुटे, आइपीएस, लक्ष्मी कुटे, मनोज कुमार यादव कमांडेंट, सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप, प्राचार्या अंकिता शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया. विद्यालय का नाम रोशनकरने वाले वैसे भूतपूर्व विद्यार्थी जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर अनेक विभागों में सेवा दे रहे हैं, को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या अंकिता शर्मा के साथ-साथ सभी कर्मचारी सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >