चौपारण में पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस पेड़ से टकरायी, एक घायल

हजारीबाग से लौट रही एंबुलेंस चालक को झपकी आने के कारण पेड़ से टकरा गई. हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


चौपारण : हजारीबाग से पार्थिव शरीर लेकर लौट रही सरकारी एंबुलेंस रविवार को बिशनपुर पेट्रोल पंप के आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बताया जा रहा है कि चालक को अचानक झपकी आने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गये.

झपकी आते ही चालक ने खोया नियंत्रण, पेड़ से टकरायी एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक अस्पताल चौपारण को विधायक मनोज कुमार यादव की ओर से उपलब्ध करायी गयी एंबुलेंस हजारीबाग से हथिंदर दैहर निवासी ईश्वर राणा का पार्थिव शरीर लेकर गांव लौट रही थी. इसी दौरान बिशनपुर पेट्रोल पंप के आगे चालक जगदीश यादव को अचानक झपकी आ गयी. इससे वह एंबुलेंस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया.

हादसे में एक घायल, चालक के सीने में भी लगी चोट

हादसे में एंबुलेंस सवार प्रवेश राणा घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण में भर्ती कराया गया है. वहीं, चालक जगदीश यादव के सीने में भी चोट लगी है.

एंबुलेंस में सवार सुभाष राणा और रविशंकर राणा हादसे में बाल-बाल बच गये. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. राहत की बात रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई/

ये भी पढ़ें: चतरा में धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, एक माह में सरेंडर की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >