एआइएमआइएम का होगा विस्तार : अधिवक्ता

जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) का विस्तार होगा.

हजारीबाग.

जिले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) का विस्तार होगा. यह जानकारी 13 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस कर जिला उपाध्यक्ष सह सदर विधानसभा प्रभारी मिसबाहुल इस्लाम (पेलावल) और सचिव मो नइमउद्दीन (अधिवक्ता) ने दी. मंडई स्थित जिला कार्यालय में दोनों नेताओं ने कहा कि हजारीबाग जिले के सभी 16 प्रखंड सदर, दारू, चलकुशा, टाटीझरिया, बड़कागांव, इचाक, डाडी, विष्णुगढ़, पदमा, चुरचू, केरेडारी, बरही, कटकमदाग, चौपारण, बरकट्ठा और कटकमसांडी में एआइएमआइएम का विस्तार किया जायेगा. कैंपेन चलाकर लोग जुड़ेंगे. उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी निर्णय के अनुसार सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी हो रही है. पार्टी का जिला मुख्यालय मंडई को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >