आइसेक्ट विवि का आइआइबीएफ के साथ एमओयू

छात्रों को मिलेगा बैंकिंग प्रशिक्षण

हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (आइआइबीएफ) मुंबई के साथ एमओयू किया है. यह समझौता भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित पांचवें समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के दौरान हुआ. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. इस एमओयू से विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़े विशेष डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों का लाभ मिलेगा. इनमें डिजिटल बैंकिंग, धन शोधन निरोधक (एएमएल), केवाइसी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं. आइसेक्ट विवि के कुलाधिपति संतोष चौबे ने कहा कि यह समझौता युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण कदम है. आज के दौर में डिग्री के साथ कौशल विकास भी जरूरी है. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र की व्यावहारिक समझ मिलेगी. आइआइबीएफ के सीइओ दीपक कुमार लल्ला ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना है. विवि के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला, समकुलपति डॉ एसआर रथ व प्राध्यापकों ने इस पहल का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >