हजारीबाग में PDS दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा, राशन के बदले पैसे मांगे तो होगी कार्रवाई

हजारीबाग में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों पर नकेल कसी जाएगी. उपायुक्त ने लाभुकों से अपील की है कि वे मुफ्त राशन उठाएं और किसी भी अवैध मांग की तत्काल शिकायत करें.

हजारीबाग: जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर राशन देने के एवज में लाभुकों से पैसे मांगने वाले डीलरों के खिलाफ अब कार्रवाई होगी. उपायुक्त हेमंत सती ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे निर्धारित खाद्यान्न का निःशुल्क उठाव करें. यदि कोई पीडीएस दुकानदार राशन के बदले पैसे की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष में करें.

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पात्र राशन कार्डधारियों को पीडीएस के माध्यम से चावल, गेहूं, नमक और चना दाल निःशुल्क दिया जाता है. इसके लिए लाभुकों से किसी प्रकार की राशि नहीं ली जानी है. उन्होंने कहा कि राशन वितरण के बदले पैसे मांगने की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर संबंधित डीलर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पैसे मांगने पर तत्काल करें शिकायत

उपायुक्त ने लाभुकों से अपील की कि राशन लेने के लिए किसी भी तरह की अनधिकृत राशि का भुगतान नहीं करें. यदि कोई डीलर राशन के बदले पैसे मांगता है, तो तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 8002529349 पर शिकायत दर्ज कराएं.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने बताया कि सोना सोबरन योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित 10 रुपये की दर पर धोती-साड़ी का वितरण किया जाता है. वहीं, चावल, गेहूं, नमक और चना दाल पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है.

प्रशासन ने राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे पीडीएस दुकानों पर खाद्यान्न वितरण के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अनियमितता होने पर तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >