जुआरियों और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई

हिदायत देकर छोड़े गये

बरकट्ठा. एसपी के निर्देश पर बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात जुआरियों, अड्डेबाजी एवं मनचलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान बरकट्ठा अडवार स्थित स्टेडियम, प्लस टू हाइस्कूल मैदान, ग्राम सलैया स्थित मैदान समेत अन्य चिह्नत स्थानों पर छापेमारी कर दर्जनों मनचलों एवं अड्डाबाजी करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ा, जिन्हें बाद में कड़ी हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया. भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गयी. अभियान में बरकट्ठा थाना के एसआइ देवदत्त कुमार सिंह समेत पुलिस जवान शामिल थे. पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही. साथ ही आम नागरिकों से अपील की कि क्षेत्र में अड्डेबाजी या मनचलों की सूचना नजदीकी थाना को दें, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. बता दें कि इसके पूर्व भी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर मनचलों को हिदायत दी गयी थी.

कस्तूरबा की छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान

पदमा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया. जल पखवाड़ा के तहत विद्यालय में जल संरक्षण के प्रति छात्राओं को जल के महत्व एवं उसके संरक्षण के उपायों के बारे में बताया. वार्डन मेनका मेहता ने कहा कि जल है, तो कल है. हम सब मिलकर जल को बचायें और अपने जीवन के साथ-साथ अगली पीढ़ी के जीवन को भी सुरक्षित बनायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >