हजारीबाग: नाबालिग लड़की को प्रलोभन देकर भगाने के मामले में मुफ्फसिल पुलिस ने आरोपी समीर अंसारी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. आरोपी चतरा के सिमरिया निवासी मोकिम अंसारी का पुत्र है. पुलिस ने 15 दिनों के अंदर नाबालिग को भी बेंगलुरु से बरामद कर लिया. सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया.
1 अगस्त से लापता थी नाबालिग
पुलिस ने नाबालिग का बयान न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करा लिया है. इसके बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी और उसे परिजनों को सौंप दिया गया. नाबालिग 1 अगस्त से लापता थी.
मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस बेंगलुरु पहुंची
परिजनों ने मुफ्फसिल थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस बेंगलुरु पहुंची. थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बारिश से गुलमोहर की बड़ी डाली टूटी, आवागमन बाधित
