हजारीबाग. छात्राओं को गलत नीयत से छूने के आरोपी चुरचू प्रखंड के बहेरा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद राणा ने गुरुवार को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश सह अपर सत्र न्यायाधीश आशिफ इकबाल की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायालय ने आरोप की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस मामले को लेकर छात्राओं द्वारा इसकी शिकायत चरही पुलिस से की गयी थी. जिसके बाद पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी. आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गयी थी. पुलिस की की बढ़ती दबिश को देखते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक का कोर्ट में सरेंडर
न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
