हजारीबाग में बालू लदा हाइवा ने चार लड़कियों को लिया चपेट में, दो की स्थिति गंभीर

घटना कि शिकार सभी लड़कियां हर दिन की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इस दौरान पीछे से आ रही बालू लदा हाइवा ने सभी को को अपनी चपेट में ले लिया.

हजारीबाग जिले के केटाटीझरिया थाना क्षेत्र से 14 किमी दूर खैरा-बरकट्ठा मुख्य सड़क पर बालू लदा मिनी ट्रक ने गुरुवार को चार लड़कियों समेत एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया. इससे सभी लोग घायल हो गये हैं. इनमें से दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जिन्हें बेहतर इलाज के रांची रेफर कर दिया गया है. घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है. जानकारी के अनुसार सभी घायल लड़कियां खैरा गांव की रहने वाली है.

मॉर्निंग वॉक पर निकली थी लड़कियां

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की ये लड़कियां हर दिन की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इस दौरान पीछे से आ रही बालू लदा हाइवा ने सभी को लड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया. घायलों का नाम नंदनी कुमारी, मानसी कुमारी, रिया कुमारी और लक्ष्मी कुमारी है. सभी की उम्र लगभग 12 से 16 वर्ष है. घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.

Also Read : हजारीबाग: फर्जी निकासी मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

ग्रामीणों ने घटना के सड़क को जाम कर दिया. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों का इस पूरे मामले पर यह भी कहना है कि पुलिस को सुबह 6 बजे घटना की जानकारी दे गयी थी. इसके बावजूद वह देर से पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >