हजारीबाग में उद्योग विभाग की हुई समीक्षा बैठक, DC ने सभी को दिए कई निर्देश

हजारीबाग उपायुक्त ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में स्वरोजगार योजनाओं और बैंक ऋण के लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का निर्देश दिया है।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक कर विभिन्न औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.

बैठक में मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड के तहत निर्माणाधीन माइक्रो कॉमन फैसिलिटी सेंटर के कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को जेआइआइडीसीओ द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अगले हस्तशिल्प मेले की तैयारी अभी से शुरू करें

हाल ही में आयोजित हस्तशिल्प मेला ''शिल्पोत्सव'' की सफलता पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री लघु कुटीर बोर्ड और जिला उद्योग केंद्र की टीम की सराहना की. उन्होंने अगले हस्तशिल्प मेले की तैयारी अभी से शुरू करने तथा जिले के कारीगरों के साथ बैठक कर आयोजन की तिथि तय करने को कहा.

समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमइ) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बैंकों के जिला समन्वयकों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा पात्र युवाओं को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही 26 जनवरी की झांकी में जिले के हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योगों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने की तैयारी करने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह सहित उद्योग विभाग और विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >