फुटबॉल मैच में एकेडमिक टीम ने मारी बाजी

वॉलीबॉल मैच में एडमिन टीम विजेता

हजारीबाग. आइसेक्ट विवि में मंगलवार को फ्रेंडली फुटबॉल मैच और वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ. फुटबॉल में जहां एडमिन टीम ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं वॉलीबॉल में एकेडमिक टीम ने बाजी मारी. मैच का उदघाटन कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद और समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने किया. मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसआर रथ समेत छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक व कर्मी उपस्थित थे. फुटबॉल मैच में एडमिन टीम ने 4-2 से जीत हासिल की. खेल की शुरुआत से ही रोमांच शिखर पर रहा. वहीं वॉलीबॉल मुकाबले में एकेडमिक टीम ने 2-0 से एडमिन टीम को पराजित किया. आयोजन में स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन राजेश रंजन, समन्वयक रविकांत कुमार, खेल शिक्षक आदित्य कुमार, अमित कुमार, राहुल राजवार, मुकेश कुमार, हिमांशु चौधरी, संजय दांगी, यशवंत कुमार, रोहित लाल, प्रमोद राम, रितेश लाल, पंकज प्रज्ञा, कोमल पल्लवी भेंगरा, नेहा कुमारी, डीएस नाग, अजय वर्णवाल सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >