अंडर-1800 रेटिंग में झारखंड के अभिनव सिंह को पहला स्थान

एचडीसीए ऑल इंडिया फिडे रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

हजारीबाग. हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एचडीसीए ऑल इंडिया फिडे रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का रविवार को समापन हुआ. नौ दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 668 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पहले चरण में 272 और दूसरे चरण में 396 खिलाड़ियों ने भाग लिया. दूसरा चरण अंडर-1800 फिडे रेटिंग खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया था. समापन समारोह में बार एसोसिएशन के सचिव सुमन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. अंडर-1800 वर्ग में झारखंड के अभिनव सिंह ने आठ अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया. उन्हें 50 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गयी. एआइएम मनदीप मुखी 7.5 अंकों के साथ दूसरे और पश्चिम बंगाल के संजीब माली तीसरे स्थान पर रहे. बेस्ट फीमेल वर्ग में बिहार की अदीबा उल्लाह प्रथम रहीं, जबकि बेस्ट हजारीबाग खिलाड़ी का पुरस्कार पवन कुमार वर्मा को मिला. मुख्य अतिथि सुमन कुमार सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से हजारीबाग की पहचान मजबूत हुई है. कार्यक्रम निदेशक करण जायसवाल और सचिव मनमीत अकेला ने आयोजन को ऐतिहासिक बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >