बरही में युवक, कटकमदाग में किशोरी ने फांसी लगायी

पत्नी छठ का प्रसाद बनाने पड़ोस में गयी थी

बरही. बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर जमुनिया अहरा के नया टोला निवासी रमेश भुइयां का शव 27 अक्तूबर छठ पर्व की रात घर में एक खंभे से लटका हुआ मिला. इससे मुहल्ले के लोग हैरत में हैं. मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय उसकी पत्नी रिंकी देवी छठ का प्रसाद बनाने में सहयोग करने पड़ोसी पवन कुमार के घर गयी थी. पति व बच्चे घर में थे. रात करीब नौ बजे पत्नी घर आयी, तो पति के शव को फंदे में झूलता देख उसके होश उड़ गये. वहीं बच्चे घर में सो रहे थे. पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग जुटे व पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया. भीम आर्मी के जिला संयोजक राहुल अंबेडकर ने बताया कि किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि रमेश भुइयां ने फांसी क्यों लगायी.

पायल के लिए बड़ी बहन से हुआ था विवाद

हजारीबाग. कटकमदाग थाना क्षेत्र के शंकरपुर रसूलीगंज की एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना 27 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतका के पिता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहनेवाले हैं. हजारीबाग में मजदूरी करते हैं व पिछले कुछ सालों से रसूलीगंज में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि पड़ोस में छठ पर्व हो रहा था. बड़ी बेटी छठ का दउरा पड़ोस के परिवार के लिए ली थी. इसी दौरान उसका छोटी बहन से पायल पहनने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर छोटी बेटी एक कमरे में बंद हो गयी अौर पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >