बालू लदे ट्रैक्टर ने दंपती को कुचला, दोनों के पैर टूटे

खैरा-बरकट्ठा रोड में हादसा

टाटीझरिया. थाना क्षेत्र के खैरा-बरकट्ठा रोड में बालू लदे ट्रैक्टर ने भुनेश्वर मरांडी और उसकी पत्नी को चपेट में ले लिया. घटना में दोनों का पैर टूट गया. दंपती खैरा पंचायत के कारीचट्टान गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी रविवार की सुबह गिरिडीह अपनी बेटी के घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे. इसी दौरान करियातपुर गांव के एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने दोनों को चपेट में ले लिया. जिससे पति-पत्नी का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया. जहां उनका इलाज हजारीबाग चल रहा है. इधर जानकारी मिलते ही टाटीझरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी. इस संबंध में अवैध बालू के मालिक एवं चालक पर मामला दर्ज किया गया है. दुर्घटना के बाद खैरा के लोग आक्रोशित थे. उनका कहना था कि उक्त रोड में बालू माफियाओं का ट्रैक्टर, हाइवा दिन-रात ओवरस्पीड चलता है. कई ट्रैक्टर नाबालिग लड़के चलाते हैं. प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >