चौपारण (हजारीबाग) : गुजरात के जामनगर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में चौपारण का लाल सीआइएसएफ जवान राजेश कुमार (25 वर्ष) शहीद हो गया. वह झापा पंचायत अंतर्गत बेढना बारा गांव के रहनेवाले थे. सोमवार को उनका पार्थिव शरीर बेढ़ना बारा गांव लाया जायेगा. वहीं शहीद की पत्नी रीता प्रसव पीड़ा से जूझ रही है. उसे ग्रामीणों ने अस्पताल में भरती कराया है. उसे नहीं मालूम कि उसके सिर से पति का साया उठ चुका है.
गांव में पिता, भाभी व बूढ़ी दादी रुकनी देवी रहती हैं. बड़ा भाई भी नौकरी करता है. राजेश की बहाली सीआइएसएफ में 2010 में हुई थी.
पत्नी अस्पताल में भरती: राजेश कुमार की शादी 26 अप्रैल 2016 को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद राजेश पत्नी रीता को गुजरात ले गया था. गर्भवती होने के बाद वह गांव लौट आयी.
पसरा है मातम : घटना से बेखबर दादी रुकनी देवी (95) बार- बार सभी से पूछ रही थी राजेश आओ लगल है बाबू. शहीद राजेश के पिता सुकर साव का रो रोकर बुरा हाल है.
