एनटीपीसी पदाधिकारी के साथ मारपीट

मामला दर्ज बड़कागांव : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के प्रबंधक सुबोध कुमार के साथ जुगरा गांव के ग्रामीणों द्वारा मारपीट व घड़ी छीनने का मामला सामने आया है. इसे लेकर थाना में मामला दर्ज हुआ है. बडकागांव थाना कांड संख्या 79/17 धारा 148, 149, 323, 353, 379, 34 भादवि के तहत रामदुलार साव, हरिशचंद्र […]

मामला दर्ज
बड़कागांव : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के प्रबंधक सुबोध कुमार के साथ जुगरा गांव के ग्रामीणों द्वारा मारपीट व घड़ी छीनने का मामला सामने आया है. इसे लेकर थाना में मामला दर्ज हुआ है. बडकागांव थाना कांड संख्या 79/17 धारा 148, 149, 323, 353, 379, 34 भादवि के तहत रामदुलार साव, हरिशचंद्र साव एवं अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.
दर्ज मामले में प्रबंधक सुबोध कुमार ने कहा है कि पकवा डैम से निकलनेवाली नहर की फोटोग्राफी करने विभाग के निर्देश पर गया था. वहीं पर मारपीट की गयी. फोटोग्राफर का आधार कार्ड भी लूट कर रख लिया गया. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी अधिकारी के साथ मारपीट नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >