प्रदीप यादव को रिहा करे सरकार

हजारीबाग : झाविमो की ओर से समाहरणालय परिसर के समक्ष शनिवार को एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. मौके पर अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने कहा कि जबरन रैयतों से भूमि छीनने के खिलाफ आंदोलन कर रहे पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की गिरफ्तारी निंदनीय है. यदि अविलंब रिहाई नहीं […]

हजारीबाग : झाविमो की ओर से समाहरणालय परिसर के समक्ष शनिवार को एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. मौके पर अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने कहा कि जबरन रैयतों से भूमि छीनने के खिलाफ आंदोलन कर रहे पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की गिरफ्तारी निंदनीय है. यदि अविलंब रिहाई नहीं होती है, तो पूरे झारखंड में आंदोलन को तेज किया जायेगा.
सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोरचा पर विफल है. केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं. धरना में कलीम खान, विनोद गुरु, मो मुख्तार अहमद, टिंकू खान, मो सररुद्दीन रिजवी, मो फिरोज, डॉ वसीम, मो मारूज, मो इसलाम, मो इरफान खान, डॉ शमीम, डॉ आशिक, दालिब अहमद, ताहिर हुसैन, अजय मेहता, मरुब हुसैन, नूर अहमद, फजले रहमान, आदिम, तसलीम, राजा, शाहिद, हस्नैन, तौफिक, हिटलर, असफाक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >