बरकट्ठा : बरकट्ठा एवं चलकुशा प्रखंड झेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, शनिवार की सुबह ट्रैक्टर के दुघर्टना ग्रस्त होने से सवार नकुल दास (48 वर्ष) पिता गुल्ली दास एवं मैकल कुमार दास 19 वर्ष पिता स्व टीपन दास घायल हो गये. दोनों ग्राम ज्वाड केंदुआ निवासी घायल हो गये. दुसरी घटना शुक्रवार की रात को डीजे वाहन के दुघर्टना ग्रस्त होने से सवार सुनील पंडित 19 वर्ष पिता तेजो पंडित ग्राम बेडोकला निवासी घायल हो गए, घायलों का इलाज बरकट्ठा अस्पताल में किया गया, जबकी चिकित्सकों ने नकुल दास एवं सुनील पंडित को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिसमें नकुल दास की मौत हजारीबाग पहुंचने के पुर्व बीच रास्ते में ही हो गयी.
बरकट्ठा : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
बरकट्ठा : बरकट्ठा एवं चलकुशा प्रखंड झेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, शनिवार की सुबह ट्रैक्टर के दुघर्टना ग्रस्त होने से सवार नकुल दास (48 वर्ष) पिता गुल्ली दास एवं मैकल कुमार दास 19 वर्ष पिता […]
