मनेरगा के कार्यों में लायें पारदर्शिता: लोकपाल

मनरेगा कर्मियों को दी गयी जानकारी. केरेडारी : केरेडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में मनरेगा योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मनरेगा लोकपाल लक्ष्मीकांत कुमार ने प्रखंड के रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व इंजीनियरों को मनरेगा के कार्य में पारदर्शिता लाने को कहा. कहा कि योजना चयन के तीन माह के अंदर कार्य […]

मनरेगा कर्मियों को दी गयी जानकारी.
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में मनरेगा योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मनरेगा लोकपाल लक्ष्मीकांत कुमार ने प्रखंड के रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व इंजीनियरों को मनरेगा के कार्य में पारदर्शिता लाने को कहा. कहा कि योजना चयन के तीन माह के अंदर कार्य पूर्ण हो.
इंजीनियर, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक योजना स्थल व कार्य को हर तीन दिन में माफी कर रिकॉर्ड दर्ज करें. लोकपाल ने कहा योजना स्वीकृति होने के बाद मुखिया, प्रमुख व वार्ड सदस्यों को योजना की जानकारी हो. वहीं मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश दिया. कहा कि वेंडर अपने बिल में तिथि अंकित, क्वालिटी व क्वांटिटी जरूर दर्ज करें. मौके पर बीडीओ राजेश कुमार साहू, बीपीओ प्रणव कुमार, बजरंग मिस्त्री, डीआरडीए से अभिषेक महतो, रोजगार सेवक अनिश कुमार रवि, नंदकिशोर राम, हारुन रशीद व अजय पांडेय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >