16 घंटे तक सड़क जाम

बड़कागांव : एनटीपीसी के लिए लोहा ले जा रहा ट्रेलर बड़कागांव मुख्य चौक के पास फंस गया. इससे सड़क जाम हो गयी. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बड़कागांव, केरेडारी, टंडवा, सिमरिया, खलारी रोड के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी बाराती वाहनों को हुई. स्थानीय दुकानदारों के […]

बड़कागांव : एनटीपीसी के लिए लोहा ले जा रहा ट्रेलर बड़कागांव मुख्य चौक के पास फंस गया. इससे सड़क जाम हो गयी. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बड़कागांव, केरेडारी, टंडवा, सिमरिया, खलारी रोड के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी बाराती वाहनों को हुई.
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार यह ट्रेलर रात करीब 12 बजे पिंटू गुप्ता की दुकान से सट गयी. वाहन के फंसते ही बड़कागांव-केरेडारी भाया टंड़वा रोड बंद हो गया. वहीं पिपरवार, अाम्रपाली व एनटीपीसी के खदानों से कोयले की ढुलाई भी ठप रही. दूसरे दिन शाम करीब चार बजे प्रशासनिक पहल पर जाम को हटाया जा सका. एसडीओ समेत पुलिस बल के जवान दिन में वहां पहुंच गये थे. बताया जाता है कि जाम हटाने के दौरान पुलिस ने दुकानदारों पर भी लाठियां चला दी. दुकानदारों द्वारा सड़क पर वाहन खड़ा किये जाने को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी. पुलिस की कार्रवाई से दुकानदार नाराज भी हो गये और विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी. देर शाम यातायात व्यवस्था सुगम हो पायी. इस बीच वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >