इचाक : जीएम महाविद्यालय इचाक प्रागंण में दहेज प्रथा को लेकर शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य शंभु कुमार ने कहा कि वर्तमान में दहेज सभ्य समाज के लिए अभिशाप बन चुका है. आज बेटियां दहेज की बली चढ़ रही हैं. शिक्षित वर्ग को इसके खिलाफ जागना होगा. इस कुप्रथा को खत्म करने की जिम्मेवारी हम सभी की है.
सचिव विनय कुमार ने कहा कि दहेज ऐसी कुप्रथा है, जिसमें मनुष्य मानवता को भूल कर महिलाओं का शोषण करता है. विद्यालय प्रभारी प्रो पंकज कुमार मेहता, शिक्षक अजीत हांसदा, दयानंद कुमार यादव, रत्नेश कुमार राणा, मधु श्रीवास्तव, अजय सोरेन, रियाज अहमद, दीपक प्रसाद ने भी अपने-अपने विचार रखे. मौके पर प्रो भीम राम, विनोद कुमार मेहता, कृष्ण कुमार मेहता, आशीष पांडेय, राजू सिंह, सुनीता टोप्पो, रणवीर सिंह व गुड़िया कुमारी आदि उपस्थित थे.
