हजारीबाग : विनोबाभावे विवि कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में रिसर्च मैर्थ्ड्स व एसपीएसएस विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. प्रतिकुलपति प्रो एमपी सिन्हा ने कहा कि स्कॉलरर्स व शोध प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए यह कार्यशाला लाभप्रद होगा.
कुलसचिव डॉ एसके सिन्हा ने कहा कि शोध प्रक्रिया में सही संरचना का चयन जरूरी है. एसपीएसएस के बारे में जानकारी देते हुए मूल बातों से परिचय कराया. निदेशक डॉ एमके सिंह ने विषय प्रवेश कराया. कहा कि सात दिनों तक चलनेवाली कार्यशाला कई मायनों में महत्वपूर्ण है. इसमें अभ्यर्थियों को कई जानकारियां मिलेंगी. कार्यशाला को डॉ सुनीत कुमार ने भी संबोधित किया. संचालन संजीव कुमार शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ सरोज रंजन ने किया.
