दो करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल

पदमा : पदमा चौक से मुख्यालय जाने वाले पथ पर स्थित केवटा नदी पर वर्षों पुराने पुल को तोड़ कर नया पुल बनाया जायेगा. पुल का निर्माण दो करोड़ 64 लाख की लागत से होगा. साथ ही पदमा चौक से पदमा अस्पताल होते हुए मुख्यालय से पदमा थाना तक और पदमा बाजार से रेलवे स्टेशन […]

पदमा : पदमा चौक से मुख्यालय जाने वाले पथ पर स्थित केवटा नदी पर वर्षों पुराने पुल को तोड़ कर नया पुल बनाया जायेगा. पुल का निर्माण दो करोड़ 64 लाख की लागत से होगा. साथ ही पदमा चौक से पदमा अस्पताल होते हुए मुख्यालय से पदमा थाना तक और पदमा बाजार से रेलवे स्टेशन तक 25 फीट चौड़ा कालीकरण पथ का भी निर्माण होगा. यह 14 करोड़ की लागत से बनेगा. इसकी निविदा हो चुकी है.
एजेंसी चयन होते ही एक माह के भीतर काम शुरू हो जायेगा. एसडीओ हरेंद्र सिह ने बताया कि पदमा केवटा नदी पर बड़ा पुल बनना है. इसके पुराने पुल के किनारे स्थित पानी आपूर्ति के लिए पीएचडी विभाग का बना कुआं, मोटर हाऊस वगैरह भी तोड़ दिया जायेगा. इसके लिये पीएचडी विभाग से उसका प्राकलन मांगा गया है. काम शुरू होने से पहले इसका पैसा विभाग को दे दिया जायेगा.
सड़क के किनारे जहां घनी आबादी है वहां नाली भी बनेगा. इस बीच प्रमुख विपिन मेहता ने एक्सक्यूटिव टुनटुन सिंह से पूछा कि जब पुराने पुल को तोड़ना था तो मुखिया फंड में दो लाख 79 हजार से पुल मरम्मत कराने का एनओसी विभाग द्वारा क्यों दिया गया. इस पर उन्होंने कहा कि हमारे विभाग द्वारा एनओसी नहीं दिया गया है. नया पुल बनाने की प्रकिया आठ माह से चल रही है ऐसे में उस पर किसी मद का पैसा खर्च करना गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >