लंबित योजनाओं को पूरा करें पंंचायत सेवक : निदेशक

हजारीबाग : मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, अांबेडकर आवास संबंधी समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन सभागार में सोमवार को हुई. बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व पंचायत सेवक उपस्थित थे. अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर ने की. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना तथा मनरेगा को लेकर […]

हजारीबाग : मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना, अांबेडकर आवास संबंधी समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन सभागार में सोमवार को हुई. बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व पंचायत सेवक उपस्थित थे. अध्यक्षता डीआरडीए निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर ने की. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना तथा मनरेगा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी तथा योजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया. बैठक में कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों पर चर्चा हुई. उनके समाधान के लिए कई उपाय बताये गये. इस मौके पर पंचायत सेवकों की कम संख्या में उपस्थित को लेकर गहरी नाराजगी जतायी गयी. लंबित योजनाओं को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर डीआरडीए निदेशक ने कहा कि जिन प्रखंडों में प्रथम भुगतान, रजिस्ट्रेशन, जियो टैग लंबित है, उन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगी जा रही है.
बैठक में जिन पंचायतों के पंचायत सेवक उपस्थित नहीं हैं उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लंबित योजनाओं को ससमय पूरा करने के लिए पंचायत सेवकों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि लंबित कार्यो को पूरा करने के लिए कार्य स्थल पर जायें जरूरत पड़े तो साथ में बीडीओ, सीओ का भी सहयोग लें. लेकिन हर हाल में योजनाएं ससमय पूरी होनी चाहिए.बैठक को संबोधित करते हुए जिला परियोजना पदाधिकारी अनूजा राणा ने कहा कि प्रतिदिन सभी रोजगार सेवकों को 100 मानव दिवस का सृजन करना है, साथ ही जॉब कार्ड वेरिफिकेशन भी शत-प्रतिशत करना है. मनरेगा के तहत सभी रोजगार सेवकों को प्रतिदिन कम से कम पांच फोटोग्राफ जियो टैग करना है साथ ही लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए एमआइएस में बंद करना है. इस अवसर पर प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, पंचायत सेवक, बीपीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >