बड़कागांव : बड़कागांव के महटिकरा स्थित जेएमएस चर्च में इस्टर संडे पर्व मनाया गया. चर्च में विभिन्न गांवों के लोग सुबह आठ बजे जुटे. चर्च में प्रभु यीशु की प्रार्थना की गयी. इसका नेतृत्व पास्टर नकुल महतो कर रहे थे.
पास्टर नकुल महतो ने बताया कि प्रभु यीशु ने जन कल्याण किया. उन्हें क्रूस पर चढ़ाया गया. प्रभु दुनिया भर के लोगों के कल्याण के लिए क्रूस पर चढ़े. उन्हें क्रूस के बाद कब्र में लाया गया. कब्र गुफाओं को सील किया गया था. इसके बावजूद प्रभु यीशु तीसरे दिन बाद भी जी उठे थे. इसलिए शुक्रवार को गुड फ्राइडे, शनिवार को उपवास व रविवार को इस्टर संडे पर्व के रूप मे मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु परमेश्वर का दूत थे. परमेश्वर ने उनसे कहा था कि बेटा तुम्हें पृथ्वी पर लोगों की कल्याण के लिए जन्म लेना होगा. तुम्हे दुनियां के हर लोगों के पापों के बदले क्रूस पर चढ़ाया जायेगा. तुम्हारे हाथों व पावों में कील ठोका जायेगा. चर्च में कृष्णा आर्ट भी उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि जहां प्रेम है, वहीं परमेश्वर है. मौके पर कुमार महतो, इंद्रनाथ महतो, शिवशंकर महतो, बादल कुमार महतो, विवेक कुमार गुप्ता, विक्रम, विवेक गुप्ता, छोटे गंझू, सृर्या कुमार, कृष्णा कुमार, अशोक कुमार साव, जागेश्वर गंझू, ज्ञानचंद महतो, सीताफल महतो, रूपा, रिंकी, प्रीति, मुनीता कुमारी समेत दर्जनों लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया.
