हजारीबाग : कैथोलिक मसीही समाज ने पवित्र शुक्रवार का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया. कार्यक्रम का आरंभ प्रभु रूपांतरण महागिरजा घर में बिशप आनंद जोजो एवं फादर दयाकिशोर की उपस्थिति में हुआ. यहां क्रूस के रास्ते 14 स्थानों को याद किया गया. प्रभु यीशु के कष्टों को अनुभव किया गया. वहीं प्रार्थना की गयी. क्रूस रास्ता की अगुवाई दीपूगढ़ा के धर्म बंधुओं ने की. दुख भोग की कथा फादर दयाकिशोर एवं फादर मनोज की अगुवाई में हुई. युवा संघ की ओर से क्रूस के रास्ते के 14 स्थानों को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया.
बिशप आनंद जोजो ने अपने संदेश में कहा कि आज का शुक्रवार शोक के साथ शुभ दिन भी है, क्योंकि आज ही के दिन यीशु ने क्रूस पर अपने प्राणों की आहुति दी और मुक्ति का रास्ता प्रशस्त किया. मृत्यु के द्वारा मानव जाति के दुख तकलीफ, कमजोरी, बुराई एवं पाप को अपने ऊपर ले लिया. क्रूस रास्ते का संचालन करते हुए सिस्टर अलमा ने गीत प्रस्तुत किये.
ओ क्रूस पे कुर्बान, ओ मसीहा हर जख्म में उसका हमारे गुनाहों का….यहां जॉन आदित्य, आशीष, अजीति, सुमन, सुशील, अनिल, अनुपम, स्वांति ने नाटक की प्रस्तुति की. मौके पर फादर पीजे जेम्स, फादर सरयू, फादर राजेश, फादर रेमंड, फादर बिल डोय, फादर प्रबल खाका, फादर आरसी चाको, फादर लिविंग, महासभा के अध्यक्ष पॉल टोप्पो समेत काफी संख्या श्रद्धालु मौजूद थे.
