नशे में वाहन चलानेवालों का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

इंस्पेक्टरों व थानेदारों के साथ की समीक्षा बैठक ब्रेथ एनेलाइजर व अल्कोहल मीटर से होगी वाहन चालकों की जांच बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी हजारीबाग : नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन चालक की ड्राइविंग लाइसेंस रद्द की जायेगी. इसकी जानकारी एसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार […]

इंस्पेक्टरों व थानेदारों के साथ की समीक्षा बैठक
ब्रेथ एनेलाइजर व अल्कोहल मीटर से होगी वाहन चालकों की जांच
बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी
हजारीबाग : नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन चालक की ड्राइविंग लाइसेंस रद्द की जायेगी. इसकी जानकारी एसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को अपराध समीक्षा की बैठक में दी. एसपी ने कहा कि जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा.
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया कि ब्रेथ एनेलाइजर मशीन व अलकोहल मीटर से दो पहिया व चार पहिया वाहन चलानेवालों की जांच होगी. नशे में गाड़ी चलाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई होगी, जिसके तहत लाइसेंस रद्द किये जायेंगे. वहीं भारी दंड शुल्क वसूला जायेगा. एसपी ने कहा कि हेलमेट के बगैर वाहन चलाने पर भी कड़ी कार्रवाई होगी.
30 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित
समीक्षा बैठक में एसपी ने रामनवमी में सतर्कता के साथ ड्यूटी करनेवाले 30 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करने की घोषणा की. एसपी ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों ने दिन रात मेहनत की. शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को एक माह तक मेहनत करनी पड़ी है. वे सभी सम्मान के पात्र हैं.
लंबित कांडों का निष्पादन करें
समीक्षा बैठक में एसपी ने लंबित मामले का निष्पादन करने का निर्देश थानेदारों और इंस्पेक्टरों को दिया. वहीं लंबित कांडों का निष्पादन, कुर्की जब्ती, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही. एसपी ने कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर एक माह तक मामले का निष्पादन व अन्य कार्य बाधित हुआ है. ऐसे कार्यों को निपटाने में तेजी लायी जायेगी. बैठक में सभी डीएसपी, सार्जेंट मेजर, सभी अंचलों के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >