क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब प सिंहभूम को

मैन आफ द मैच प्रभात बुपाई बने हजारीबाग : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच वेल्स ग्राउंड हजारीबाग में बुधवार को खेला गया. फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम ने गुमला को 155 रन से हरा कर खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए प सिंहभूम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर […]

मैन आफ द मैच प्रभात बुपाई बने

हजारीबाग : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच वेल्स ग्राउंड हजारीबाग में बुधवार को खेला गया. फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम ने गुमला को 155 रन से हरा कर खिताब अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए प सिंहभूम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 280 रन खड़ा किया. सिंहभूम की ओर से प्रभात बुपाई ने 139 रन की पारी खेली. सिद्धार्थ अग्रवाल ने 43, शिशु रंजन ने 24 रनों का योगदान दिया. गुमला की ओर से अभिषेक अधाना, आयुष कुमार, प्रशुक जैन ने दो-दो विकेट लिये.गुमला के बल्लेबाज अनिस कुमार गुप्ता ने 49 रन, आयुष ने 11 रन, संजय कुमार ने 10 रन बनाये. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से आयुष सिन्हा ने चार विकेट, रोहित प्रधान, तानिश ने दो-दो विकेट लिये.

मैन ऑफ द मैच प्रभात बुपाई को मिला. मुख्य अतिथि रंजन कुमार जैन उर्फ टीपू जैन ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, आशीष चौधरी, सोम सुब्रो मुखर्जी, विकास चौधरी, सुमन कुमार लाल, राजेश तिवारी, मनोहर सिंह, रंजीत कुमार, अब्दुल मन्नान वारसी, खुर्शीद आलम, जयसिंह कश्यप, प्रवीण कुमार, भरत प्रसाद सिन्हा, दिवेश चंद्रा, एम्पायर अरविंद कुमार सिंह, सुभाष करमकार, शशि कुमार मिश्रा, ग्र्राउंड मैन गौतम वीरेंद्र कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >