प्रभु यीशु की हुई जय जयकार

आस्था. मसीही विश्वासियों ने धूमधाम से मनाया खजूर पर्व हजारीबाग : प्रभु रूपांतरण महागिरजा घर में रविवार को खजूर पर्व मनाया गया. संत रोबर्ट बालिका मध्य, उवि स्कूल के प्रांगण में खजूर डालियों की आशीष धर्माध्यक्ष बिशप आनंद जोजो ने की. जुलूस संत रोबर्ट से निकल कर जुलू पार्क होते हुए महा गिरजाघर में जाकर […]

आस्था. मसीही विश्वासियों ने धूमधाम से मनाया खजूर पर्व

हजारीबाग : प्रभु रूपांतरण महागिरजा घर में रविवार को खजूर पर्व मनाया गया. संत रोबर्ट बालिका मध्य, उवि स्कूल के प्रांगण में खजूर डालियों की आशीष धर्माध्यक्ष बिशप आनंद जोजो ने की. जुलूस संत रोबर्ट से निकल कर जुलू पार्क होते हुए महा गिरजाघर में जाकर समाप्त हुआ, जहां मसीही विश्वासी यीशु की जय-जयकार कर रहे थे. इस दौरान हजारों लोगों में एकत्रित होकर प्रभु यीशु की आशीष प्राप्त की. मौके पर बिशप आनंद जोजो ने अपने संदेश में कहा कि यह पवित्र पुण्य सप्ताह है.
प्रेम, शांति और भाईचारगी के साथ त्योहार मनायें. इस मौके पर फादर दयाकिशोर तिर्की, पल्ली पुरोहित फादर लिबिन नायक, फादर रायमंड सोरेंग, फादर मनोज, फादर अंतोनी, फादर टोमी, पीटर पॉल, सुशील लकड़ा व जॉनसन लकड़ा ने सहयोग दिया. गीत का संचालन दीपूगढा की ओर से किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >